{"_id":"6722a33b68f08502ef00d577","slug":"242-kg-of-firecrackers-recovered-from-a-grocery-shop-two-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-124416-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: परचून की दुकान से 242 किलो पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: परचून की दुकान से 242 किलो पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम इमरती रोड दत्तू किशन की गली में स्थित परचून की दुकान पर दबिश देकर जांच की। इस दौरान परचून की दुकान से 242 किलो पटाखे बरामद हुए। मौके पर पुलिस ने पटाखों के अवैध भंडारण के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
यह जानकारी बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीओ सिटी विवेक जावला ने दी। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई जारी है। सोमवार की रात शहर कोतवाली के धुंधी कटरा से पटाखे बरामद करने के बाद कटरा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात इमरती रोड दत्तू किशन की गली में स्थित परचून की दुकान में पटाखों के अवैध भंडारण की सूचना पर दबिश देकर जांच की। उन्होंने बताया क जांच के दौरान परचून की दुकान की ऊपरी मंजिल में बारूदयुक्त पटाखे बरामद हुए। मौके से आरोपी शुभम केशरी और उसके भाई सौरभ केशरी को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान 242 किलो पटाखे बरामद हुए। इसमें बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी, राकेट, मिसाइल आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सीओ के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी परचून की दुकान है। दीपावली और छठ आदि पर्व के मद्देनजर ज्यादा लाभ के चक्कर में भवन की ऊपरी मंजिल पर अवैध रूप से पटाखों के भंडारण किए थे।
.........................................................