{"_id":"5c082096bdec2241b771021b","slug":"21544036502-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरा-रूबेला से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरा-रूबेला से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बुधवार को नगर के पांडेयपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को खसरा एवं रूबेला का टीका लगाया गया। विद्यालय की डायरेक्टर रीतू भंडारी ने बताया कि खसरा एवं रूबेला एक जानलेवा व संक्रामक बीमारी है। यह वायरस के माध्यम से फैलता है।
इस बीमारी से विकलांगता व असमय मृत्यु हो सकती है। यदि कोई महिला गर्भावस्था के शुरूआती चरण में इससे संक्रमित हो जाए तो उसके भ्रूण तथा नवजात शिशु के लिए घातक हो सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनंतराज भंडारी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय व चिकित्सकीय टीम में डॉ. भरत कुमार जायसवाल, विमला देवी, इंद्रावती देवी, राकिया बेगम, अंकिता मिश्रा, प्रतोष दुबे, राजकुमार भारती आदि उपस्थित रहे।