फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अमित ने जीती पांच लाख की इनामी कुश्ती

अमित ने जीती पांच लाख की इनामी कुश्ती

Thu, 25 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमित ने जीती पांच लाख की इनामी कुश्ती
कछवां । पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत में तीन दिवसीय कुश्ती का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना खिलाड़ियों के बीच पहुंचे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अमित ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर पांच लाख का इनाम अपने नाम किया।
विज्ञापन

कुश्ती के दौरान सेमीफाइनल में कुल 30 कुश्तियां हुईं। फाइनल में 15 पुरुष और तीन महिला पहलवान पहुंचीं। महिलाओं में 50 से 55 किलो भार वर्ग में संगीता सिंह आजमगढ़ और पूजा रेलवे के बीच लड़ी गई। पूजा रेलवे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 65 केजी भार वर्ग में अर्चना तोमर आरएसपीबी और दिव्यांशी के बीच कुश्ती लड़ी गई। जिसमें अर्चना तोमर ने अंकों के आधार पर कुश्ती जीती। महिलाओं की सबसे बड़ी कुश्ती 72 किलो भार वर्ग की दिल्ली की ज्योति और सीआईएसएफ रितु रानी के बीच हुई। जबरदस्त मुकाबले के अंतिम क्षण में ज्योति ने काला जंग दाव मार कर जीत हासिल की। इसके बाद पुरुषों के 57 केजी भार वर्ग में अजय सीआईएसएफ और विशाल वाराणसी के बीच कुश्ती में विशाल ने अंकों के आधार पर जीत हासिल की। 61 किलो भार वर्ग में अभिमन्यु आरसीबी और धनंजय यादव जौनपुर के बीच हुई, जिसमें अभिमन्यु ने जीत दर्ज की। 70 किलो भार वर्ग में सोनू आईएसएफ और आनंद एसएसबी के बीच लड़ा गया। जिसमें आनंद ने जीत दर्ज किया। 69 किलो भार वर्ग में रोहित कुमार सीआरपीएफ और अर्जुन यादव डीएलडब्लू के बीच कुश्ती में अर्जुन यादव डीएलडब्लू ने कड़े मुकाबले के साथ अंकों के आधार पर जीत दर्ज की। 92 केजी भार वर्ग में हितेश सीआरपीएफ और आशुतोष आरएसपीबी के बीच कुश्ती लड़ी गई जिसमें हितेश ने दूसरे मिनट में ही दांव मारकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

पुरुषों में सबसे बड़ी कुश्ती 125 किलो भार वर्ग में अमित सीआईएसफ और विक्रमजीत सीआरपीएफ के बीच लड़ी गई दोनों ने जबरदस्त मुकाबला चला। पहले तो अंकों के आधार पर विक्रमजीत आगे चल रहे थे पर अंतिम क्षण में अमित ने सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान में तीसरी बार जीत हासिल की। उन्हें पांच लाख पुरस्कार से नवाजा गया। मंत्री सुरेश खन्ना ने पूर्व डीजी राम नारायण सिंह द्वारा रचित खेल खिलाड़ी पुस्तक का विमोचन किया। तत्पश्चात पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed