फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आश्रम पद्वति के दस छात्र पानी के अभाव में बेहोश, साथियों ने सड़क जाम कर किया बवाल

आश्रम पद्वति के दस छात्र पानी के अभाव में बेहोश, साथियों ने सड़क जाम कर किया बवाल

Thu, 27 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
आश्रम पद्वति के दस छात्र पानी के अभाव में बेहोश, साथियों ने सड़क जाम कर किया बवाल
मिर्जापुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्वति महुवारी कला के दस छात्र बिजली पानी नहीं रहने से बुधवार की रात बेहोश हो गए। इसकी जानकारी होते ही विद्यालय में फैले अव्यवस्था को लेकर छात्रों गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्र लाठी डंडा के लेकर देर रात विंध्याचल थाना क्षेत्र के अमरावती चौराहे पर पहुंचकर एनएच 76 को जाम कर दिया। कहा कि विद्यालय में कोई सुविधा नहीं मिल रही है। पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है तथा पानी भी नहीं आ रहा है। कपड़ा जूता समेत अन्य सामान भी नहीं दिया जा रहा है। खाना भी मानक के अनुरूप नहीं दिए जा रहे है। इससे छात्रों का वहा रहना मुश्किल हो गया है। छात्र तालाब का गंदा पानी पीने को मजबूर है जिसके चलते दस छात्रों की तबीयत खराब हो गई। आक्रोशित छात्र विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। छात्रों को सीएचसी विंध्याचल में भर्ती कराया गया। बाद मेें स्वस्थ होने पर उनको विद्यालय छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आक्रोशित छात्रों ने बताया कि पिछले 12 दिनों से विद्यालय में बिजली नहीं आ रही है। इससे पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई। ट्यूयबेल का मोटर जल जाने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। छात्र तालाब का गंदा पानी पीने को मजबूर है। जिससे वह आए दिन संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। बताया कि विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को अन्य सुविधाए भी नहीं दी जा रही है। इससे वह किसी तरह विद्यालय में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे है। बुधवार की करीब आठ बजे विद्यालय में फैले अव्यवस्था को लेकर नाराज छात्र लाठी डंडा से लैश होकर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क पर उतर गए। नाराज छात्र मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग को अमरावती चौराहे के पास जाम कर दिया। छात्रों ने कहा कि जबतक उनकी मांगे जबतक पूरी नहीं की जाएंगी तबतक वह प्रदर्शन करते रहेेंगे। बाद में पुलिस अफसरों ने समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

इनसेट
जो छात्र बीमार हैं
अजय कुमार यादव कक्षा नौ, आदर्श कक्षा चार, धीरज कक्षा आठ, सौरभ कक्षा छह, करन मौर्या कक्ष छह, राहुल कक्षा आठ, प्रदीप यादव कक्षा आठ, मोनू कुमार कक्षा पांच, पोटिंग कक्षा पांच, सतीश कक्षा पांच शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed