{"_id":"5baa86d1867a557fef6f8c37","slug":"21537902289-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं दीन दयाल ने संसार को ही अपना परिवार बना लिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं दीन दयाल ने संसार को ही अपना परिवार बना लिया था
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानवतावादी, महान लेखक, चिंतक और समग्र समाज की उन्नति के लिए अपना जीवन समर्पित करने वालेै 20 वीं सदी के महान जन नायक थे। समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा की आवश्यकता है जिससे हम मानवतावादी समाज की स्थापना कर सकें। ये बातें पं. दीनदयाल जयंती पर जन शिक्षण संस्थान एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक श्रमायुक्त आरके पाठक ने कहीं।
इस अवसर पर लेबर कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया और पौधरोपण किया गया। नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा देश को पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे सच्चे सपूत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनके जैसा यदि एक भी महापुरुष जनपद में हो जाए तो समाज से जाति पाति और धर्म का संघर्ष समाप्त हो जाए। जन शिक्षण संस्थान निदेशक अखिलेश कुमार शुक्ल ने कहा पं. दीन दयाल उपाध्याय जिन्होंने सात वर्ष की अल्प आयु में अपने माता-पिता को खो दिया था। उन्होंने पूरे संसार को ही अपना परिवार बना लिया था। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी निमेष कुमार पांडेय, अनुपम त्रिपाठी, सचिन जायसवाल, अखिलेश अग्रहरी, भरत केशरी, रामेन्द्र कुमार मालवीय, वैभव दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।