{"_id":"5ba7e52e867a55012c350ebe","slug":"21537729838-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठन पाठन में विद्यालयों की हीलाहवाली अब नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठन पाठन में विद्यालयों की हीलाहवाली अब नहीं चलेगी
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले के राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में अब किसी प्रकार की हीलाहवाली नहीं चलेगी। शासन स्तर पर तैनात अधिकारी अब समय-समय विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता, कार्यप्रणाली का निरीक्षण करेंगे। इनमें कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षम देवकी नंदन ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।
सचिव माध्यमिक शिक्षा ने विद्यालयों के लिए मानक तय करते हुए विद्यालयों का निरीक्षण और सत्यापन करने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि शैक्षिक पंचांग के अनुसार शिक्षण की स्थिति, विद्यालयों में वर्ष भर नियमित अध्ययन-अध्यापन, विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं स्वच्छता की स्थिति, विद्यालय में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक पदों पर रिक्तियों की स्थिति, विद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्र बनाने के आवेदन के सत्यापन, इंटरनेट या स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा आदि का सत्यापन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने जनपद के माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त उच्चर माध्यमिक विद्यालय व इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए विद्यालयों में व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। विद्यालयों के निरीक्षण व्यवस्था को देखते प्रधानाचार्य सभी व्यवस्था दुरुस्त कर लें। शैक्षिक पंचांग के अनुसार पठन पाठन, शैक्षणिक भौतिक परिवेश, विद्यालयों के स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान दें। अगर निरीक्षण में कमियां पाई जाती हैं तो इसके लिए खुद प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।