{"_id":"5a3ab0534f1c1b4e718ba67a","slug":"21513795667-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के विश्वास पर उतरुंगा खरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के विश्वास पर उतरुंगा खरा
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हरिया कला में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया । आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व माल्यार्पण द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यकर्ता तथा जनता ने जो जिम्मेदारी सौपा है, उस पर खरा उतर कर जनता की सेवा करुगां तथा जनता को विकास दिखाई देगा। उन्होंने जोपा रामपुर घाट पर गंगा नदी में पक्का पुल व गैपुरा रेलवे फाटक पर भूमिगत पुल की जगह ओवरव्रिज बनवाने का संकल्प लिया। कहा जनता से किया वादा पूरा कराऊगा। भाजपा शासन के कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान शिवचंद्र मिश्र, हरिप्रसाद दुबे, चंईगुरू, स्वामीनाथ सिंह, जय सिंह, राजाराम सरोज, उत्तर मौर्या, चंद्राशू गोयल, रायचंद्र दुबे, भरत सिंह, रामगोपाल दुबे, कमलेश दुबे ने संबोधित किया। इस मौके पर जगदीश सिंह पटेल, प्रीतम केशरवानी, हरषु दुबे, आनंद सिंह, संजीव निषाद, उमेश सिंह, राजू बिंद आदि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता राम अवध पांडेय और संचालन कमलेश दुबे ने किया।