फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पूर्व कुलपति के निधन पर छात्रों ने दी श्रद्घांजलि

पूर्व कुलपति के निधन पर छात्रों ने दी श्रद्घांजलि

Tue, 12 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कुलपति के निधन पर छात्रों ने दी श्रद्घांजलि
विज्ञापन

मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में सोमवार को बीएचयू के 25 वें कुलपति एवं डीएनए फिंगर प्रिंटिंग के जनक पद्मश्री डॉ. लालजी सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों ने व्याख्यान संकुल से मालवीय पार्क तक कैंडल मार्च निकाला और छात्रों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

परिसर स्थित मालवीय पार्क में छात्रों ने मालवीय जी की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती रख कर डॉ. लालजी को श्रंद्धाजलि अर्पित की एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी छात्रों ने दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, योगेश, पंकज, अश्विनी, आलोक, रजनीकांत, कुशाग्र, कौशल, ऋषभ, शिवम, अनुप, प्रेमप्रकाश, पवन, अविनाश, विवेक, शनि, उज्ज्वल आदि सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे। वहीं सत्यवीर सिंह बागी के निदेरा़शन में कैंडिल मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा मुझे फ़क्र है कि आपके द्वारा स्थापित साइबर लाइब्रेरी के लिए मैं लड़ा। जिससे परिसर में साइबर लाइब्रेरी भी खुली। इसमें राहुल, संतोष, शनि, आलोक, मनीष, विकास, विवेक, अविनाश, राजित ,दीप प्रकाश, अमित, राहुल, बृजेश पाठक, इंद्रजीत, कुलदीप, रुषाली जायसवाल, अनुराग, डॉली, स्नेहलता, वंदना, तान्या, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed