{"_id":"5963d2b34f1c1bf15a8b474b","slug":"21499714227-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के खुले में रैक पर रखे 25 हजार बोरी खाद भीगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के खुले में रैक पर रखे 25 हजार बोरी खाद भीगे
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। ठेकेदार की लापरवाही के चलते सोमवार की दोपहर रेलवे स्टेशन पर खुले में रखी सैकड़ों बोरियां खाद बारिश होने पर भीग गईं। फिर भी ठेकेदार ने भीगी हुई बोरियों को आनन फानन में ट्रक पर लदवा कर सोनभद्र भेजना शुरू करा दिया।
सरकार किसानों के लिए लाख सुविधा मुहैया करा दे लेकिन उसका संचालन करने वाले ही लापरवाह हो तो फिर पात्र व्यक्ति तक कैसे योजना का लाभ पहुंचेगा। इसका साफ उदारण सोमवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। ठेकेदार ने अधिकारियों से मिलीभगत कर उड़ीसा से किसानों के लिए आए सरकारी खाद को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खुले में उतरवा दिया। समय पर खाद का उठान नहीं कराने पर दोपहर बाद हुई बारिश के चलते 23 वैगन का खाद भीग गया। घंटों में हुई बारिश के चलते इफको की लगभग 25 हजार बोरियां गीली हो गईं। बारिश में भीग रहे खाद की बोरियों की जानकारी मिलने पर ठेकेदार भाग कर मौके पर पहुंचा और ट्रकों में गीली बोरियों को आनन फानन में लदवाने लगा। लोगों के पूछने पर बताया गया कि इसे सोनभद्र भेजा जा रहा है जहां पर भीगी खाद को गोदाम में रखवाने पर सूख जाएगी।