फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   21 crusher plants seized for violation of rules

Mirzapur News: नियमों के उल्लंघन पर 21 क्रशर प्लांट सीज

Thu, 07 Mar 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
21 crusher plants seized for violation of rules
अहरौरा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण और खनन के निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सोनपुर, चकजाता, चिरैया, भगौती देई में संचालित 21 क्रशर प्लांट बुधवार को सीज कर दिए गए। जांच के दौरान क्रशर प्लांट बंद करके कई कारोबारी भाग गए। उधर, निर्धारित मानक पूरा करने वाले पांच क्रशर प्लांटों को संचालन की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खनन और पुलिस की संयुक्त टीम ने खनन इलाके में निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने के आरोप में 21 क्रशर प्लांट सीज करने के बाद निगरानी की जिम्मेदारी पुलिस को दी। कार्रवाई के दौरान मौजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक केके मौर्या ने बताया कि सोनपुर, चकजाता, चिरैया, भगौती देई में स्थित कई प्लांट क्रशिंग प्रक्रिया के दौरान बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। वायु प्रदूषण नियंत्रक की व्यवस्था भी नहीं थी। निर्धारित मानक का पालन नहीं करने वाले 21 क्रशर प्लांट सीज कर दिए गए हैं। उधर, सोनपुर, भगौतीदेई, बियाहुर, चकजाता में बुधवार को क्रशर प्लांट सीज करने के दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत की पूर्व में एक गांव में सीज किए गए कुछ क्रशर प्लांट चोरी-छिपे संचालन किए जा रहे हैं। इस पर एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed