फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   21 arrested for assault and stone pelting on police

Mirzapur News: मारपीट और पुलिस पर पथराव करने में 21 गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
21 arrested for assault and stone pelting on police
मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव के जंगल में जमीन संबंधी विवाद में बुधवार को हुई मारपीट के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर घायल करने के आरोप में दोनों पक्ष के 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने रिवाल्वर, गड़ासा, लाठी-डंडा, ट्रैक्टर व बाइक भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुस्किरा जंगल में 10 बीघा जमीन का विवाद है। इसमें एक पक्ष विरेंद्र सिंह पटेल और दूसरा पक्ष लल्लन शर्मा है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं। आरोप है कि बुधवार को लल्लन शर्मा काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंचा। सूचना पर पीआरवी पहुंची तो विवाद बढ़ गया था। इसकी सूचना 112 पीआरवी के पुलिसकर्मी ने थानाध्यक्ष संतनगर अरविंद सरोज को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक मामला चुका था। पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया तो पथराव होने लगा। पथराव में थानाध्यक्ष अरविंद सरोज और पीआरवी सिपाही धर्मेंद्र कुमार सिंह घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने पर वे भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला, लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में दोनाें पक्ष के 29 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को दबिश देकर पुलिस ने दोनों पक्ष के 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में से वीरेंद्र पटेल के पास एक रिवाल्वर, एक खोखा व पांच कारतूस, 19 लाठी-डंडे, एक गड़ासा बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर व तीन बाइक भी सीज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में दोनों पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में दोनों पक्ष की भूमिका का मामला सामने आया है। आवश्यकतानुसार एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में विरेन्द्र सिंह पटेल निवासी हरसिंहपुर थाना चील्ह, सुजीत कुमार शर्मा निवासी नेवढ़िया थाना सन्तनगर, दीपू शर्मा, मुकेश कुमार राम निवासी सहरसा बनकी थाना सन्तनगर, अमृतलाल निवासी पटेहरा थाना सन्तनगर, सत्यदेव सिंह निवासी नेवढ़िया थाना सन्तनगर, आनन्द कुमार मौर्या निवासी मुस्किरा थाना सन्तनगर, मुकेश विश्वकर्मा निवासी मुस्किरा, करमचन्द्र मौर्या निवासी मुस्किरा, सन्तलाल कोल निवासी मुस्किरा को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा महेन्द्र कुमार मौर्या निवासी मुस्किरा, सत्यम मौर्या निवासी मुस्किरा, प्रमिला देवी निवासी रामपुर रेक्सा, कमला देवी निवासी मुस्किरा, सुनीता देवी निवासी मुस्किरा, अमरकली निवासी मुस्किरा, जीरा देवी निवासी मुस्किरा, निर्मला देवी निवासी मुस्किरा, उर्मिला देवी निवासी मढ़वा नेवादा थाना लालगंज, सविता देवी निवासी मुस्किरा और राजकुमारी निवासी रामपुर रेक्सा थाना सन्तनगर को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, संतनगर थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव में बुधवार को शाम को जमीन संबंधी विवाद में हुए पथराव के मामले को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस गांव में चक्रमण कर लोगों को विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई के लिए चेतावनी देती रही। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष जमीन को अपना बता रहे हैं। इस मामले का निस्तारण करने के लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व राजस्व टीम से जांच कराकर निस्तारण कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed