फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनकर सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनकर सौंपा ज्ञापन

Sun, 24 Feb 2019 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनकर सौंपा ज्ञापन
मिर्जापुर। कोन विकास खंड के गड़गेड़ी गांव के मल्लाह व बिंद बस्ती के लोगों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कहा वर्षो पूर्व बनाए गए नाली का पानी जिस गड्ढे में इकठ्ठा होता था उसे गांव के मनबढ़ो द्वारा पाटकर कब्जा कर लिया गया है। जिससे नाली का पानी बस्ती में फैला हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि गंदे पानी के चलते गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। कहा कि मामले की शिकायत दर्जनों बार ग्राम पंचायत अधिकारी के अलावा ब्लाक पर बैठे अधिकारियों से की गई पर आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान न कराया गया तो आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस दौरान, उषा देवी, नगीना, मंता, अमरावती देवी, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, राज कुमारी, रजना, मालती देवी, तोता देवी व इंद्रावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed