{"_id":"5c1fd148bdec22570b2fd049","slug":"201545589064-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन का निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन का निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। आगामी लोकसभा चुनावों में गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। पार्टी के वरिष्ठ सदस्य भी इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। बदायूं से सपा के सांसद एवं सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने भी कुछ ऐसा ही संकेत दिया। कहा कि पार्टी गठबंधन को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं कर सकी है। कहा कि गठबंधन व सीटों के बंटवारे आदि का निर्णय सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा इस बार लोकसभा चुनावों में प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वह जनपद के बिसुदरपुर में आयोजित समाजवादी युवा प्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान मीडिया से मुखातिब थे।
इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी और राज्य की मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों के चलते आज हर तरफ त्राहि त्राहि मची है। अब तक 33 हजार किसान आत्महत्या कर चुके है। केंद्र सरकार ने धान एवं गन्ने का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य करने व बोनस भी देने की घोषणा की थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जीएसटी से व्यापारी परेशान है। व्यापारियों को अपना कारोबार बंद करना पड़ा रहा है। सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। जब देश के रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव थे तो उन्होंने एक आदेश जारी किया था कि कोई भी जवान शहीद होता है तो ससम्मान उसके घर तक उसका शव पहुंचाया जाएगा। परिवार को दस लाख का मुआवजा दिया जाएगा लेकिन अब ऐसा नहीं किया जा रहा है। राम मंदिर के बारे में कहा कि इसका मामला न्यायालय में चल रहा है। जो न्यायालय फैसला देगा, वहीं मान्य होगा। एसटी एसटी पर कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते कोर्ट का ऐसा फैसला आया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, राजू चौबे, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे गठबंधन का निर्णय: निर्णय