फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लोटा भंटा मेले में आस्थावानों का उमड़ा जन सैलाब

लोटा भंटा मेले में आस्थावानों का उमड़ा जन सैलाब

Sun, 23 Dec 2018 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
लोटा भंटा मेले में आस्थावानों का उमड़ा जन सैलाब
चेतगंज। विकास खंड कोन के चेतगंज स्थित विष्णु मंदिर चेतना सरोवर पर इस वर्ष भी अगहन पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को लोटा भंटा मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही लोग जुटना शुरू हो गए। सरोवर में स्नान कर भगवान शंकर, भगवान विष्णु समेत अन्य विराजमान देवी व देवताओं का दर्शन व पूजन किया। इसके बाद लोगों ने सरोवर तट पर शनिवार को लिट्टी चोखा का आनंद उठाया।
विज्ञापन

मेले में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास जनपदों से भी दुकानें लगाई गईं थीं। यहां महिलाओं ने घर व गृहस्थी के प्रयोग में आने वाले उपयोगी सामानों की जमकर खरीददारी करते हुए मेले का आनंद उठाया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई थी। बच्चों ने खिलौने आदि खरीदने के साथ ही जमकर पतंग बाजी की। सुरक्षा के दृष्टि से थानाध्यक्ष चील्ह रमेश यादव व चौकी इंचार्ज चेतगंज संजय राय भारी संख्या में पुलिस बल के पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते रहे। मेले में व्यवस्थापक पं मुकुटधारी मिश्रा, राजेश गुप्ता, अखिलेश अग्रहरि, गौरी शंकर गोंड़, कामता प्रसाद अग्रहरि, राहुल अग्रहरि तथा ग्राम प्रधान खुशियाल यादव का विशेष योगदान रहा। मेले के बारे मे बताया जाता है कि प्रयागराज (इलाहाबाद) निवासी गुंनी लाल बनिया 160 वर्ष पहले विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे कि चेतगंज में उनको प्यास लगी तो यहां पानी नहीं मिलने पर उन्होंने संकल्प लिया कि यहां मंदिर व तालाब का निर्माण कराएंगे तथा तलाब व मंदिर के निर्माण हेतु 52 बीघे जमीन खरीदकर पत्थरों से नक्काशीदार भव्य मंदिर व तालाब का निर्माण कराया। उसी समय से यहां प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed