{"_id":"5bafc7e6867a557fe5102160","slug":"201538246630-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोई में मझवां विधायक ने झाड़ू लगा दिया स्वच्छता संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोई में मझवां विधायक ने झाड़ू लगा दिया स्वच्छता संदेश
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने शनिवार को सिटी विकास खंड के अमोई में झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में स्कूली बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि गंदगी गांव के विकास का बाधक है। जब हमारा पास व पड़ोस साफ व सुथरा रहेगा तभी हमारा गांव खुशहाल रहेगा। स्वच्छता को लेकर हमारी केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से गंभीर है। कभी भी खुले में शौच न करें। इससे तमाम बीमारियां होती हैं। खंड विकास अधिकारी सिटी नीरज दुबे ने कहा कि प्रत्येक घर में शौचालय होना आवश्यक है। जिला कोआर्डिनेटर वी के श्रीवास्तव ने स्वच्छता के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्राम प्रधान पप्पू सोनकर व ग्राम विकास अधिकारी कौशलेंद्र राय ने मझवां विधायक को बुके देकर सम्मानित किया। विधायक ने विद्यालय परिसर में बने किचन शेड का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश, राजेश मिश्र, विद्याधर तिवारी व उदय मालवीय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कोआर्डिनेटर मनीष पांडेय ने की।