फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत

Wed, 26 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत
कछवां। क्षेत्र के कटका पड़ाव में मंगलवार की सुबह आठ बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भदोही के गोपीगंज थाने के पीआरवी में तैनात सिपाही रामकर गिरि (53) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्घ मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के कठेरिया गांव निवासी रामकर गिरि (53) पुत्र गिरजा गिरि भदोही जिले के गोपीगंज थाने के पीआरवी (यूपी100) में तैनात थे। वे बाबूसराय (भदोही) में कमरा लेकर परिवार के साथ रहते थे। सोमवार की रात ड्यूटी के बाद वे 12 बजे अपने कमरे पर पहुंचे। मंगलवार की सुबह बाइक से वह ड्यूटी पर गोपीगंज जा रहे थे कि कछवा थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दिया जिससे रामकर गिरि वह ंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। रामकर को किसी चिकित्सालय ले जाया जाता इसके पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिवार के लोगों को दी और पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। रामकर गिरि की चार बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। एक पुत्र विनय गिरि है जो आर्मी में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। रामकर के दो अन्य भाई भी पुलिस में हैं। वह भाइयों से सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed