{"_id":"5afdcc254f1c1bd1408b6104","slug":"201526582309-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोरम के अभाव में खारिज हुआ अविश्वास प्रस्ताव खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोरम के अभाव में खारिज हुआ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
Updated Fri, 18 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां। अविश्वास प्रस्ताव का कोरम पूरा नहीं होने के कारण कछवां ब्लॉक प्रमुख संध्या गुप्ता की कुर्सी बच गई। सदस्यों की उपस्थिति के लिए सुबह 11 बजे से दो बजे तक का समय दिया गया था।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर वर्तमान प्रमुख संध्या गुप्ता के प्रति अविश्वास जताया था। शपथ पत्र के आधार पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए 17 मई का दिन निर्धारित किया था। बृहस्पतिवार को काफी गहमागहमी व सुरक्षा के बीच उपजिलाधिकारी अरविंद चौहान की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11 बजे से सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें साढ़े 12 बजे तक मात्र 11 सदस्य ही पहुंचे। इसके बाद दो बजे तक 22 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही उपस्थित हो सके। अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवश्यक संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उपस्थित नहीं होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव नहीं हो सका। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रमुख की ओर से धन व बल के जरिये सदस्यों को बैठक में आने से रोका गया। इस संबंध में उनके द्वारा संतोष सिंह, नन्हकू यादव आदि सदस्यों ने उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया। दूसरी ओर क्षेत्र पंचायत प्रमुख संध्या गुप्ता व पूर्व ब्लाक प्रमुख अखिलेश सिंह उर्फ लाखन सिंह ने इसे जनतंत्र की जीत बताया है।