फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम: शाही

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम: शाही

Tue, 15 May 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम: शाही
विंध्याचल में दर्शन करते सूर्यप्रताप शाही
विंध्याचल। सरकार की मंशा के अनुरूप क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद की जाए। क्रय केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे गेहूं नहीं रखा जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निजी स्कूलों में मनमानी की शिकायतें मिल रही हैं। सरकार ऐसे स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाएगी। ये बातें कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को विंध्याचल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इसके पूर्व उन्होंने मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभूजा और काली खोह में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में जिले को सौगात देने के सवाल को टालते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि किसान विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसान हित में योजना तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक 37 लाख किसानों की कर्ज माफी की है। इस हफ्ते भी सात लाख किसानों के ऋण माफी का प्रावधान तैयार किया गया है। किसान हमारी प्राथमिकता में हैं। इस बार 34 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई है। सरकार ने किसानों को 1745 रुपये क्विंटल की दर से भुगतान कर रही है। वर्ष 2016 में सात लाख मीट्रिक टन की खरीदारी की गई थी जो अब 34 लाख है। इसके साथ ही किसानों के खाते में सरकार सीधे भुगतान कर रही है। केंद्र सरकार भी कृषि समस्याओं पर विचार विमर्श कर रही है। 52 करोड़ रुपये मोटे अनाज के उत्पादन के लिए अलग से रखा गया है। छुट्टा पशुओं से फसल बचाव के लिए नींबू और करौदा के पेड़ के क्लस्टर के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा। खेतों में तालाबों के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा जिसमें छोटे तालाबों के लिए 50 हजार और बड़े तालाबों के लिए एक लाख 3 हजार रुपये देने की योजना है। यदि कोई किसान एक तालाब के अलावा दूसरा तालाब भी बनाना चाहता है तो सरकार किसानों की मदद करेगी। इस वर्ष सरकार की पांच हजार तालाब बनाने की योजना है। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, अनिल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रोहित त्रिपाठी, शिखर गिरी, अलंकार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed