फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शिक्षा का राष्ट्रीयकरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की मांग

शिक्षा का राष्ट्रीयकरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की मांग

Fri, 23 Feb 2018 11:42 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा का राष्ट्रीयकरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की मांग
जिला मुख्यालय पर धरना देते अपना दल के कार्यकर्ता
मिर्जापुर। किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान छुट्टा पशुओं से मुक्ति दिलाने, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा में अपना दल के जिलाध्यक्ष ने कहा किसान लगातार आर्थिक तंगी के चलते आत्म हत्या कर रहे हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों को खुशहाल बनाने का वादा किया था। चुनाव केे दौरान स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, उपज का समर्थन मूल्य दिलाने एवं किसानों की कर्ज माफी की बात की थी लेकिन चुनाव जीतने के बाद सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। आलू किसान बदहाली में जी रहा है। परेशान किसानों ने सैकड़ों ट्राली आलू विधान सभा के सामने फेंक कर अपना रोष प्रकट किया था। कहा कि सरकार 2022 में उपज को दूना करने की बात कर रही है, जो जुमला ही नजर आ रहा है। कहा कि बढ़ते डीजल व विद्युत के दामों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कहा कि 65 हजार करोड़ से घटाकर 23 हजार करोड़ बजट कर दिया गया है जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि शिक्षा को बेहतर न बनाकर सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आलू का समर्थन मूल्य तय करने, ब्लॉक पर कोल्ड स्टोरेज बनाने, निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने, जस्टिस लोया की मौत की सीबीआई जांच में सुप्रीम कोर्ट के जजों के बयान को भी संज्ञान में लेने, आरक्षित वर्गों के तीन लाख पदों को शीघ्र भरने की मांग की। धरने में शीला गोंड, महिला जिलाध्यक्ष कमला प्रसाद पटेल, हामिद अली, श्याम पति पासी, महेंद्र गोंड, सुरेश सिंह, पंकज सिंह, राधारमण सिंह, संदीप सिंह, संतोष राजपूत, संजय, भरत लाल, जमुना जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed