{"_id":"5a3025464f1c1b686a8b9325","slug":"201513104710-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीए की जीत में चला हरी का बल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीए की जीत में चला हरी का बल्ला
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। हरी के शानदार अर्धशतक 58 रनों की बदौलत एमसीए ने बजाज स्कूल के मैदान पर खेली जा रही जनपदीय क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल में जयदीप पब्लिक स्कूल को 91 रनों से रौँद कर अंतिम चार में जगह बना लिया। एमसीए द्वारा रखे गए 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जयदीप स्कूल के सभी खिलाड़ी 76 रन जोड़ कर आउट हो गए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीए ने हरी 58 तथा विकास के 41 रनों की सहायता से निर्धारित 15 ओवरों में 168 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जयदीप स्कूल की ओर से अनुराग ने तीन तथा शिवम व विक्की ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए जयदीप स्कूल के खिलाड़ी धैर्य नहीं दिखा सके और पूरी टीम 12.4 ओवरों में 76 रनों पर आउट हो गई। प्रदीप ने सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया। एमसीए की ओर से प्रियांशु ने तीन तथा आकाश ने दो विकेट चटकाये। अंपायरिंग अमर ज्योति विश्वकर्मा और बृजेश यादव ने की।