फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

विज्ञापन
मिर्जापुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यगकर्ताओं का कलमबंद हड़ताल सोमवार को भी ब्लॉकों पर जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय सहित 13 सूत्री मांगों को पूरा करने पर अड़ी हैं। मांगों के पूरा नही होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

विकास खंड सिटी में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। रीना श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने घोषणा पत्र का पालन कर आंगनवाड़ी मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 15 हजार, सहायिका का दस हजार मानदेय प्रदान करें। श्रम कानून यानी ट्रेड यूनियन आंगनबाड़ी संघ को मान्यता दें और तीसरे महीने आंगनबाड़ी समस्या समाधान करें। साथ ही सरकार 28 सितंबर 2010 के मुख्य सचिव के साथ हुए समझौते का अनुपालन कराएं। इस दौरान रेनू सिंह, रीता विश्वास, संगीता मौर्य, शीला सिंह, ममता कुशवाहा, सुनीता सरोज, सुमन सोनकर, रखसाना बेगम, सुशीला मौर्य, आशा देवी, सुषमा त्रिपाठी, शीला देवी आदि मौजूद रहे। विकास खंड कोन मुख्यालय पर सोमवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में कोन ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा सरिता उपाध्याय की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। धरने में ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला दुबे, सरस्वती देवी, बबीता जायसवाल, पिंकी विश्वकमश़शि त्रिपाठी, माया मौर्य, रेखा देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे। विकास खंड सीखड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सीडीपीओ कार्यालय पर धरना किया। समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी सेंटरो को बंद कर अनिश्चितकाल हड़ताल पर रही। इस दौरान सरोज सिंह अध्यक्ष, नीलम पांडेय, गीता देवी, आशा सिंह, गीता मौर्या, सविता सोनी, सीमा, मीरा, बिंदू, चंद्रकला, रेशमा सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed