{"_id":"5a049d624f1c1b72548bbfe9","slug":"201510251874-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में स्वच्छताग्रहियों की भूमिका अहम: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान में स्वच्छताग्रहियों की भूमिका अहम: डीएम
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में जिला मजिस्ट्रेट बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में स्वच्छताग्रहियों की उन्नमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट ने स्वच्छताग्रहियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छताग्रही गांवों में लोगों को शौचालय बनवाने और उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। अभियान में स्वच्छताग्रहियों की भूमिका अहम है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि स्वच्छताग्रही गांव के समुदाय एवं उनके आदतों में बदलाव लाने का प्रयास करें। जिससे लोग खुले में शौच करने नही जाएं। गांव को शौच मुक्त बनाने में स्वच्छता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता ग्रही लोगों का अधिक से अधिक शौचालय बनवाएं। स्वच्छताग्रहियों को प्रति शौचालय 75 रुपये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों के खुले में शौच मुक्त होने पर निगरानी समिति और स्वच्छताग्रहियों को दस हजार रुपया नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। जिला कोआर्डिनेटर विनोद कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजय मौर्य ने स्वच्छता ग्रहियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान स्वच्छताग्रहियों को लघु फिल्म दिखाई गई। इस दौरान डीसी सत्येंद्र कुमार, बीसी विभा बिंद आदि मौजूद रहे।