फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भाजपा से मनोज व बसपा से शैलेंद्र का नामांकन

भाजपा से मनोज व बसपा से शैलेंद्र का नामांकन

Thu, 09 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा से मनोज व बसपा से शैलेंद्र का नामांकन
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव के दौरान गुरुवार को मिर्जापुर में भाजपा से मनोज कुमार जायसवाल, बसपा से शैलेंद्र बहादुर सिंह सहित चार प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। वहीं कछवां नगर पंचायत के लिए कांग्रेस के महेंद्र कुमार, बसपा के राजकुमार सहित चार लोगों ने नामांकन किया। गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए नगर निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर मिर्जापुुर, चुनार, अहरौरा और नगर पंचायत कछवां में चार-चार सहित कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। नामांकन के दौरान भाजपा और बसपा प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

चुनार संवाददाता के अनुसार नगर पालिका चुनार के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से विजय बहादुर सिंह, सपा से अशोक यादव उर्फ संतोष, बसपा से रमाशंकर पटेल व निर्दल डा. सत्यवान श्रीवास्तव ने नामांकन किया। आरओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि सदस्य पद हेतु 69 ने नामांकन किया, वहीं छठवें दिन कुल 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन के दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनमोल सिंह मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर न्यायालय परिसर में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष पद का नामांकन गुरूवार को जारी रहा। आरओ एसडीएम सदर अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि भाजपा से मनोज कुमार जायसवाल, बसपा से शैलेंद्र बहादुर सिंह तथा निर्दल श्रीनारायण टंडन और सुरेश कुमार सोनकर ने नामांकन किया। इस दौरान सहायक आयुक्त लोकेंद्र कुमार और बीडीओ पहाड़ी भावना यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कछवां नगर पंचायत के आरओ एसडीएम लल्लन राम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से महेंद्र कुमार, बसपा से राजकुमार जबकि अमिरूल्ला और श्रीप्रकाश गुप्ता ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इस दौरान एआरओ नीरज दूबे और अमित कुमार मिश्र मौजूद रहे। नगर पंचायत कछवां के सभासद पद के आरओ उदयवीर सिंह ने बताया कि सभासद पद के लिए अनवर, संतरा, अमित कुमार, रश्मि गुप्ता, सन्नो, सरोजा और मालती सहित 29 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इस दौरान एआरओ विजय नाथ द्विवेदी और सलिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के सभासद पद के लिए गुरुवार को 189 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। आरओ विनोद कुमार ने बताया कि वार्ड एक से पांच में 27, आरओ राजेश कुमार दूबे ने बताया कि वार्ड छह से 10 तक में 30, आरओ रत्नाकर सिंह ने बताया कि वार्ड 11 से 15 में अर्चना देवी, प्रीति यादव, साजन सहित पांच तथा आरओ विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि वार्ड 16 से 20 में विंध्याचल से प्रतीक्षा मिश्रा, कन्हैया गुप्ता, आशीष, मनोज सरोज, राम सिंह, कदन लाल चक्रवाल सहित 29 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं अनय कुमार मिश्र ने बताया कि वार्ड 21 से 25 में सोहेबा बेगम, कमला देवी, पूनम, रोशन अली, संजय जायसवाल, बाबा, गुलजार, सर्वेश नारायण कुशवाहा, अशोक, मोहम्मद अजीज, दिलीप, संजय, आरिफ सहित 19, आरओ संजय कुमार ने बताया कि वार्ड 26 से 30 में 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वार्ड 31 से 34 के आरओ सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि 21 तथा वार्ड 35 से 38 के आरओ मुकेश कुमार सारंग ने बताया कि 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

उधर, अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु सपा से सदानंद यादव व निर्दल उमाशंकर प्रजापति, कांग्रेस कन्दर्ब आनन्द व भाजपा से जयकिशन जायसवाल ने नामांकन किया। साथ ही अशोक निर्दल, बेबी निर्दल को नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। आरओ सविता यादव ने बताया कि सदस्य पद हेतु 85 ने नामांकन किया। वहीं 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed