{"_id":"59ee34df4f1c1b72548b8a3c","slug":"201508783327-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल गीत व मंत्रोच्चार के बीच हुआ राम का राज्याभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल गीत व मंत्रोच्चार के बीच हुआ राम का राज्याभिषेक
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीझील मार्ग स्थित अमर सिंह फैंस एसोसिएशन के प्रांगण में चल रहे दस दिवसीय रामलीला का रविवार को समापन हुआ। श्री बिंद प्राचीन रविंद्र नाटक रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण के युद्ध में रावण मारा जाता है। भगवान श्री राम, हनुमान, लक्ष्मण व सीता आकाश मार्ग से सिंह पर सवार होकर अयोध्या लौटते हैं। राम के अयोध्या लौटने पर अयोध्यावासी जश्न मनाते हैं।
इसके बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर के प्रांगण में रामलीला कमेटी के द्वारा राम का राज्याभिषेक होता है। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक द्वारा भगवान राम की आरती एवं राजा अभिषेक करते हैं। इस अवसर पर पंडा समाज के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर मंदिर में जागरण कार्यक्रम आयोजित हुई, जिसमें कलाकारों ने भगवान राम के चरणों में अपनी अपनी हाजिरी लगाई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय, मंत्री संगम लाल त्रिपाठी, निर्देशक राज गिरी, कोषाध्यक्ष प्रशान्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे। राम की भूमिका में कमल मिश्रा, लक्ष्मण के आशुतोष मिश्रा, सीता की नमरिता हनुमान की भूमिका प्रदुम्न गिरी ने निभाया।