{"_id":"59ece9fa4f1c1bb6678b6f03","slug":"201508698618-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में छाई रही बिजली पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में छाई रही बिजली पानी की समस्या
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। भरुहना में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में बिजली, पानी, सड़क, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष, विद्युतीकरण की छाई रही। केंद्रीय मंत्री ने क एक करके सभी की बातों को सुनने के बाद अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
जनता दरबार में छानबे मनकठी के सुरेश कुमार ने जनता दरबार में बताया कि छानबे में हरगढ कैनाल-1 हरगढ कैनाल-2 अर्जुनपुर कैनाल, नरायनपुर घाट कैनाल की नहरें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिसकी जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही की गई है। भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष हरिचरण सिंह ने जरगो बांध में भक्सी नदी में लिप्ट लगाकर सिंचाई के संबंध में जनता दरबार में अपनी बातों को रखा और कहा कि ग्राम सरियां, एकली, सोनपुर, रामपुर, ढबई, ममनियां, सेखवां इन सब गांवों की हर वर्ष सिंचाई की कमी से खडी फसलें सूख जाती है। जरगो बांध से मात्र 100 मीटर की दूरी पर बांध बनाई गई है। बांध व नदी में पानी रहने पर भी पानी के अभाव में फसलें सूख जाती हैं। किसान बार-बार अधिकारियो को अवगत कराने पर भी यह कहकर टाल देते हैं कि हमारे पास बजट नहीं है। किसानों ने जरगो बांध से नदी में लिप्ट स्वीकृति कराने पर लगभग एक हजार एकड की सिंचाई हो सके। इस दौरान रमाशंकर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष रमा ांत पटेल, घनश्याम पटेल, डा. अनिल सिंह पटेल, मेघनाथ पटेल, आनन्द सिंह पटेल, राधेश्याम, दुर्गेश, दिनेश्वर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, श्रवण मौर्य, राजकुमार पटेल, संजय उपाध्याय, गोपाल दास शर्मा, तुलसी दास पाल आदि प्रमुख लोग रहे।