{"_id":"59a9aa094f1c1b50738b4c07","slug":"201504291337-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर्व के मौके पर खरीदारों से पटा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर्व के मौके पर खरीदारों से पटा बाजार
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। ईद-उल-अजहा के अवसर पर नगर के बाजारों में शुक्रवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने सेवई की दूकानों, कपड़ों के शो-रुम व जूता चप्पलों की दूकानों पर जाकर जमकर खरीददारी की। उधर इमामबाड़ा तथा रामबाग में एक से बढ़ कर एक बकरों का बाजार लगा रहा। लोगों ने पर्व से संबंधित खोवा, मेवा, सेवईं आदि की खरीदारी की। बाजारों में खरीददारों की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में खरीददारों की भीड़ से दूकानदारों में भी उमंग दिखाई पड़ा। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था करने में खूब पसीना बहाया।
बकरीद पर्व धूमधाम से मनाने में कोई कसर न रह जाए इसके लिए बाजारों में मुस्लिम बंधु जोर शोर के साथ खरीददारी करने में जुटे रहे। इस मौके पर महिलाओं, पुरुषों व बच्चों से बाजार पटा रहा। मंहगाई तनिक भी अपना असर नही दिखा पाई। लागों ने अपने अपने बजट के अनुसार त्योहार मनाने के लिए खरीददारी की। इमामबाड़ा इलाके में लगने वाले बकरा बाजार में पूरे दिन बकरों की बोली लगती रही। इस दौरान दस हजार से लेकर 40 हजार तक के बकरे बेचे गए। दूरदराज से आए खरीदारों से बकरा बाजार गुलजार रहा। सुबह से बकरे बेचने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। लोग एक दूसरे से राय मशविरा लेते रहे। बाजारों में जहां रेडबीमेड कपड़ों की दूकानों पर भीड़ लगी रही, वहीं कपड़ा सिलने वाले दूकानों पर भी लोगों की लाइन लगी रही। देर शाम तक लोग कपड़ा लेने के लिए खड़े रहे। त्योहार के मौके पर नगर के प्रमुख बाजार वासलीगंज, घंटाघर, बसनही बाजार, पक्काघाट, त्रिमोहानी, रमईपट्टी, इमामबाड़ा, संगमोहाल, तेलियागंज, मुकेरी बाजार, रामबाग, गुड़हट्टी बाजार, संकट मोचन आदि बाजार देर रात्रि तक गुलजार रहे।
नमाज आठ बजे
मिर्जापुर। ईदगाह इमामबाड़ा के इमाम मौलाना निसार अहमद ने बताया कि बकरीद की नमाज सुबह आठ बजे से पढ़ी जाएगी।