{"_id":"59a463f54f1c1b84018b45f3","slug":"201503945717-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा मोबाइल अस्पताल में मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा मोबाइल अस्पताल में मरीजों का इलाज
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। लाइफ लाइन एक्सप्रेस में मंगलवार से इलाज शुरू हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन करेंगी। मरीजों का पंजीकरण और आरंभिक जांच जिला चिकित्सालय के नए भवन में होगा। वहां से मरीजों को एंबुलेंस से आपरेशन के लिए भेजा जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
लाइन फाइन एक्सप्रेस में कटे फटे होठ, जलने की विकृति, पोलियो, नाक, कान व गला, मिर्गी स्त्री रोग, कैंसर, दंद रोग का उपचार करने की व्यवस्था है। इ सके लिए जिला अस्पताल के नये भवन में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक आंख, कटे फटे होठ, जलने के बाद संकुचन, पोलियो एवं कान के रोगियों का जांच व परीक्षण होगा। स्त्री रोग, मुख कैंसर, मिर्गी एवं दांतों का परीक्षण लाइफ लाइन एक्सप्रेस में किया जाएगा। ट्रेन18 सितंबर तक रहेगी। इस दौैरान लगभग 35 हजार मरीजों का इलाज व आपरेशन का लक्ष्य है। लाइफ लाइन स्टाफ के अलावा जिले 50 डाक्टरों, स्टाफ नर्स तथा फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 29 अगस्त से एक सितंबर तक आंखों का परीक्षण और आपरेशन किया जाएगा। छह से नौ सितंबर तक कान के रोगियों का परीक्षण और अगले दिन से आपरेश शुरू होगा। 13 व 14 तारीख को तक पोलियों रोगियों का परीक्षण व 14 से 16 सितंबर तक उनका आपरेशन किया जाएगा। 30 अगस्त से 12 सितंबर तक स्त्री रोग में स्तन कैंसर, सरवाईकल कैंसर व मुंह के कैंसर की जांच, सात से 18 सितंबर तक इनका आपरेशन, 15 से 16 सितंबर तक मिर्गी रोगियों का परीक्षण व उपचार, आठ से 14 सितंबर तक दांतों की जांच व उपचार होगा। दो से आठ सितंबर तक परिवार नियोजन के लिए समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
मरीज अपना आधार कार्ड व निर्वाचन कार्ड, राशन कार्ड आदि अन्य पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। इससे इलाज व उनका रिकार्ड चिकित्सालय में रखना संभव हो पाएगा।