फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हर वर्ष दुर्घटना में मर जाते हैँ सैकड़ो लोग

हर वर्ष दुर्घटना में मर जाते हैँ सैकड़ो लोग

Sat, 29 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
हर वर्ष दुर्घटना में मर जाते हैँ सैकड़ो लोग

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में यातायात सुरक्षा के नाम पर कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। यही वजह है कि हर वर्ष जिले में दुर्घटना में सैकड़ो लोगों की मौत हो जाती है। सर्वाधिक दुर्घटना वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर होती हैं। पुलिस प्रशासन ने हेलमेट लगाने के लिए लोगों से नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया लेकिन जागरुकता के अभाव में अभियान फेल हो गया।

जिले में मानव जीवन खतरे में पड़ता दिख रहा है। यातायात के नियमों का पालन नहीं होने से जिले में लगभग रोजाना लोग दुर्घटनाओं में अपनी जान गवां देते हैं। जागरुकता के अभाव में लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं। अधिकांश लोगों को तो यातायात के नियमों का पता ही नही है। यही वजह है कि लोग बिना हेलमेट के एक बाइक पर तीन लोगों को बैठा कर सफर करते हैं। सवारी गाड़ियों में यात्रियों को ठूंस ठूंस कर भरा जाता है। टेंपो तक में तीन लोगों की सीट पर चार यात्रियों को बैठा कर सफर कराया जाता है। कई बार गाड़ियों के पिछले भाग में खड़े हो कर लोग सफर करते हैं। शहर में हेलमेट लगा कर चलने वालों की संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सकती है। पिछले दिनों ने पुलिस ने नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चला कर लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की थी। पिछले वर्ष तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने तो पुलिस के साथ सड़कों पर उतर कर बिना हेलमेट वाले वाहन सवारों को तुरंत हेलमेट खरीदने के लिए बाध्य किया था। इन कवायदों के बावजूद लोग हेलमेट पहनने को जरूरी नहीं समझ रहे हैं। सर्वाधिक दुर्घटनाएंब वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अदलहाट से अहरौरा के बीच होती हैं। इस सड़क पर माह भर में चार पांच लोग जान गवां देते हैं लेकिन इस व्यस्त रूट पर भी दोपहिया वाहन सवार हेलमेट पहन कर नहीं चलते हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवजर से स्त्रत्त्यातायात अभियान शुरु किया है। यह अभियान आगामी 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन विभिन्न प्रकार का अभियान चला कर दुर्घटनाओं की कमी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed