{"_id":"2b5a5a58215d1f4db9106c26437a082e","slug":"2-officers-get-notice-due-to-carelessness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर दो को प्रतिकूल टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर दो को प्रतिकूल टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विन्ध्याचल मंडल के आयुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के संबंध में आयुक्त कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बैठक हुई। आयुक्त ने कहा कि मंडल के सर्वांगीण विकास हेतु अधिकारी हर संभव प्रयास करें। विकास कार्यों में गति लाई जाये तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समय से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर एवं अधिशासी अभियंता नेशनल हाइवे मिर्जापुर को कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने कहा कि सभी मंडलीय अधिकारी जनपदवार अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें। जिससे जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आ सके। उन्होंने कहा कि सीडीओ ये सुनिश्चित करें कि जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सरलता से नियमानुसार मिल सके। उन्होंने संयुक्त निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुएं पर्याप्त खाद, बीज एवं रसायन की व्यवस्था करें। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना हरित क्रान्ति, पारदर्शी किसान योजना की व्यापक समीक्षा किया। उन्होंने उप निदेशक उद्यान को निर्देश दिया कि मंडल में एकीकृत बागवानी मिशन का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिया कि नहरें नियमानुसार संचालित कराएं, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यकतानुसार पानी मिल सकें। अपर निदेशक पशुपालन को निर्देश दिया कि कामधेनु योजना, मिनी कामधेनु योजना के लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पशुओं का टीकाकरण अभियान चला कर किया जाय। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, अंधता निवारण, कुष्ठ रोग नियंत्रण क्षय रोग नियंत्रण आदि की व्यापक समीक्षा की। निर्माणधीन पीएचसी, सीएचसी एवं अन्य भवनों के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिया। अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही को निर्देश दिया कि सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण पूरा करें। उन्होंने स्वच्छ शौचालय, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, स्वच्छ पेयजल, तालाबों का जीर्णोद्धार, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, इन्दिरा आवास, लोहिया आवास , कौशल विकास मिशन, मृदा परीक्षण, मत्स्य पालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पाइप पेयजल योजना, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, सर्वशिक्षा अभियान आदि की समीक्षा की। बैठक में डीएम मिर्जापुर राजेश कुमार सिंह, डीएम सोनभद्र संजय कुमार एवं डीएम भदोही प्रकाश बिंदु आदि रहे।