फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   2,21,728 answer sheets will be evaluated at four centers

चार केंद्रों पर 2,21,728 उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन

Sat, 23 Apr 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
2,21,728 answer sheets will be evaluated at four centers
जिले में 23 अप्रैल से चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इन केंद्रों पर 2,21,728 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए जिले में राजस्थान इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज इंटर, बीएलजे इंटर कॉलेज व माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें राजस्थान इंटर कॉलेज व माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज व बीएलजे इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। उसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र पर मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों की तैनाती भी कर दी गई है। परीक्षक अपने परिचय पत्र के साथ मूल्यांकन के में प्रवेश करेंगे। इसके लिए सभी चार केंद्रों पर 105 डिप्टी हेड एग्जामिनर की तैनाती की गई है। जिनके निर्देशन में मूल्यांकन कार्य संपन्न होगा। मूल्यांकन के लिए कुल 1,090 परीक्षकों की तैनाती की गई है। इसमें राजस्थान इंटर कॉलेज में 391 परीक्षक लगाए गए हैं तथा 35 डीएचई नियुक्त किए गए हैं। ये परीक्षक 53,982 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज में 13 डीएचई व 92 परीक्षक 30,213 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। इसी प्रकार बी एलजे इंटर कॉलेज में 18 डीएचई व 214 परीक्षक 59,931 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में 39 डीएचई के निर्देशन में 393 परीक्षक 77,602 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मूल्यांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed