फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गंगा में अब नही गिरेगा नगर का दूषित जल

गंगा में अब नही गिरेगा नगर का दूषित जल

Fri, 11 May 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
गंगा में अब नही गिरेगा नगर का दूषित जल
मिर्जापुर। नगर के नालों का पानी अब गंगा में नहीं गिरेगा। इसके लिए शासन स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इससे तहत नगर के 12 नालों को एक साथ जोड़कर उसका पानी गंगा में गिरने से रोका जाएगा। नालों का पानी साफ कर किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कार्ययोजना को मूर्त रूप देने के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने नगर में गंगा में गिर रहे नालों और पक्का पोखरा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने प्रमुख सचिव को बताया कि नगर में 12 नालों से गंदा पानी गंगा में गिर रहा है। अमृत योजना और नमामि गंगे योजना के तहत सभी नालों को एक साथ जोड़ा जाएगा। इसके बाद नगर के दूषित जल को पंप करके पक्का पोखरा स्थित ट्रीटमेंट प्लांट पर लाया जाएगा। ट्रीटमेंट प्लांट में दूषित जल को स्वच्छ किया जाएगा और कचरे से खाद बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि साफ किए गए पानी को किसानों को सिंचाई के लिए तथा गंदे पदार्थो से तैयार खाद खेती के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे जिले में किसानों को सिंचाई के लिए पानी और खाद की किल्लत दूर होगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने प्रमुख सचिव को बताया कि अमृत योजना के तहत लगभग 65 करोड़ खर्च करके कार्य किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि शासन की मंशानुरूप नगर का गंदा पानी गंगा में नही गिरना चाहिए। इसके लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप देकर अमृत योजना को जल्द से जल्द पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed