फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वितीय वर्ष समाप्त होने से पहले सभी लक्ष्य को करे पूरा

वितीय वर्ष समाप्त होने से पहले सभी लक्ष्य को करे पूरा

Wed, 07 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
वितीय वर्ष समाप्त होने से पहले सभी लक्ष्य को करे पूरा
मिर्जापुर। आयुक्त मुरली मनोहर लाल ने सभी अधिकारियों को विकास कार्यों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। सड़कों की खराब दशा पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि तत्काल सड़कों की मरम्मत कराई जाए। बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा में मंडलायुक्त ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उसमें तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

कहा कि लाभार्थी परक योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लक्ष्य को पूरा करें। आयुक्त ने जन शिकायत, समाधान दिवसों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना कर उसका निस्तारण किया जाए। सीएचसी पीएचसी पर डाक्टरों को मौजूद रहने को कहा। अनुपस्थिति पर उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मिर्जापुर एवं भदोही जनपद में 108 नंबर समय पर नहीं पहुंच पा रही है यह लापरवाही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में सोनभद्र में 66 एवं मिर्जापुर में 62 प्रतिशत ही कार्य होने पर कड़ी नाराजगी जताई। आशाओं का समय से भुगतान करें। कई निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को युद्घस्तर तरीके से कार्य कराने को कहा। इसके अलावा अन्य कार्य को पूरा करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे, सोनभद्र के डीएम प्रमोद उपाध्याय, भदोही के जिलाधिकारी विशाख जी, तीनों जनपद के एसपी, सीडीओ, आबकारी, वाणिज्य कर, परिवहन विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed