{"_id":"5a301f9f4f1c1bd0408bc63f","slug":"191513103263-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में 16 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें सभी विद्यालयों के चार बाल विज्ञानी और एक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि शासकीय, अशासकीय, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नौ व दस में अध्ययनरत छात्र मॉडल प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र पर्यावरण शिक्षा, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना और प्रौद्योगिकी और गणित भौतिकी आधारित खेल विषय पर अपना मॉडल बनाएंगे। प्रत्येक विद्यालय से चार छात्र और एक शिक्षक मॉडल के साथ प्रतिभाग करें। जनपद स्तर पर गठित स्क्रीनिंग समिति और निर्णायक मंडल द्वारा मॉडल का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ 20 मॉडलों को पुरस्कृत किया जाएगा।