{"_id":"5a2ece274f1c1b8b688b7e16","slug":"191513016871-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीसी ने जीता ए डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीसी ने जीता ए डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रफुल्ल के संघर्षशील 43 रन की पारी भी संदीप सिंह क्रिकेट एकेडमी को खिताबी मुकाबले में जीत नहीं दिला सकी और टीम विजेता बनने से पांच रन दूर रह गई। एमसीसी ने मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जनपदीय ए डिवीजन क्रिकेट लीग का सिरमौर हासिल कर लिया।
आईटीआई ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में एमसीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में नौ विकेट पर 145 रनों का स्कोर बनाया। महेन्द्र ने 27, सूरज ने 23 और पंकज ने 22 रनों का योगदान दिया। संदीप सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से संदीप ने तीन और अजीत तथा विकास ने दो-दो विकेट चटकाये। जवाब में खेलने उतरी संदीप सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम प्रफुल्ल के संघर्ष के बाद भी जीत से पांच रन दूर रह गई। मैन आफ दी मैच उमेश यादव ने भी 40 रनों की यादगार पारी खेली। अजीत ने 20 रन बनाये। एमसीसी की ओर से पंकज ने चार तथा संजय ने तीन विकेट चटका कर अपनी टीम की जीत में योगदान दिया। मैच के अंपायर अमर ज्योति विश्वकर्मा, उमेश यादव रहे। स्कोरिंग राजीव लोचन विश्चकर्मा ने की।