{"_id":"5963d2be4f1c1bed1c8b457d","slug":"191499714238-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों पर मिले पांच शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों पर मिले पांच शिक्षक
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सुंदरघाट स्थित क्षीरद कुमार जूनियर हाईस्कूल में तीन बच्चों पर पांच शिक्षक तैनात हैं। मामले का खुलासा सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुुमार तिवारी के औचक निरीक्षण के दौरान हुआ। निरीक्षण में पाया कि तीन बच्चों का नामांकन किया गया है, जबकि एमडीएम रजिस्टर पर 14 बच्चों का अंकन किया गया है। बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पांचों शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। बीएसए की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बेसिक शिक्षा विभाग की बदहाल व्यवस्था और पठन पाठन को सुधारने का प्रयास बीएसए द्वारा किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को बीएसए ने हलिया, छानबे और नगर के स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास खंड हलिया के मुड़पेली मं शिक्षक प्रभु दयाल गायब मिले। वहीं विकास खंड छानबे के प्राथमिक विद्यालय चरेणु चौकठा में शिक्षिका रुबी सिंह बीते नौ मई से बिना सूचना के गायब मिलीं। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी छानबे से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं विद्यालय में शिक्षक डायरी नहीं बनाया गया था साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता भी खराब मिली। इसी प्रकार यूपीएस चरेणु चौकठा में शिक्षक ललित सिंह रजिस्टर पर हस्ताक्षर बना कर गायब मिले तो प्राथमिक विद्यालय मनिकठी में शिक्षिका नमिता पांच दिसंबर से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ही मेडिकल अवकाश पर मिली। गायब शिक्षिका का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। यूपीएस मनिकठी में भी शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने पर वेतन रोका।
विज्ञापन