फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   189 found infected, 82 discharged to be healthy

189 मिले संक्रमित, 82 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज

Mon, 19 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
189 found infected, 82 discharged to be healthy
मिर्जापुर। लगातार 10वें दिन भी 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले, राहत की बात यही रही कि पिछले तीन, चार दिनों की तुलना में संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। पिछले दो दिनों से तो 300 के पार संक्रमित मिल रहे थे। सोमवार को 189 संक्रमित मिले। पिछले दिनों की बात करें तो 103, 207, 117, 159, 191, 246, 265, 309 और 367 संक्रमित मिल चुके है। पिछले 19 दिनों में 2488 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इस समय एक्टिव केस की संख्या दो हजार 64 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सोमवार को 189 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या पांच हजार 986 हो चुकी है। रविवार को 82 लोगों को स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज किया गया। अब तक तीन हजार 872 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 30 मरीज हैं। एक हजार 934 लोग होम आइसोलेशन में है। 28 दूसरे जिले में भर्ती है। 72 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया किया सोमवार को एक हजार 977 की रिपोर्ट आई है। इसमें 136 पुरुष और 53 महिला संक्रमित पाई गई है। सोमवार को आई रिपोर्ट में अधिकरी, डाक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी व अन्य संक्रमित हुए है। जिले में अब तक चार लाख 32 हजार 300 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 31 हजार 519 की रिपोर्ट आई है। 710 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 54 हजार 89 की एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 620 हाट स्पाट है। 412 ग्रामीण और 208 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed