फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बूथ के लोगों का दिल जीतने पर होगी विजय

बूथ के लोगों का दिल जीतने पर होगी विजय

Fri, 01 Mar 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
बूथ के लोगों का दिल जीतने पर होगी विजय
मिर्जापुर। नगर के तुलसी चौक स्थित तुलसी भवन में गुरुवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत महासंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश के अलग- अलग राज्यों के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं के पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि आज हर भारतीय देश के लिए अपना अधिक से अधिक योगदान देने आ रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ ही हमारा किला है। यदि हम बूथ के लोगों का दिल जीत लेंगे तो बूथ को भी जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक देश की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का समय था। अब 2019 से 2024 तक का समय देश की आंकांक्षाओं को पूरा करने का होगा। आज हर भारतीय आत्मविश्वास से भरा हुआ था। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी व कार्यक्रम संयोजन बाबूराम गुप्ता ने नगर में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि दो मार्च को आयोजित होने वाली बाइक रैली महंत शिवाला स्थित फन सिटी से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर निर्मला राय, पिंकी सिंह, श्याम सिंह, आनंद सिंह, आनंद सिंह, भावेश शर्मा, विमल दुबे, संजय यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed