फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कछवां में तीसरे दिन बाजार में दिखी रौनक

कछवां में तीसरे दिन बाजार में दिखी रौनक

Sat, 29 Dec 2018 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कछवां में तीसरे दिन बाजार में दिखी रौनक
कछवां (मिर्जापुर)। नगर पंचायत के परेड वार्ड में दो समुदायों के बीच हुए बवाल के तीसरे दिन मामला शांत रहा। फिर भी हर तिराहे और देखते हुए चौराहे और तिराहे पर फोर्स तैनात रही। माहौल शांत देख व्यापारी से लेकर हर वर्ग के लोग अपने अपने कार्य पर लौटते दिखाई दिए। जिससे इलाके में चहल पहल देखने को मिला।
विज्ञापन

बुधवार को कछवां के परेडवार्ड में दो समुदायों के बीच जमकर हुए मारपीट पत्थरबाजी की घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को मामला शांत रहा। व्यापारियों ने अपनी राह पकड़ ली। शुक्रवार की सुबह बरैनी, बाडापुर, सेमरी, मझवां, सबेसर से व्यापारी कछवां नगर में सब्जियों को ठेले पर लेकर पहुंचे। कारोबारियों की दर्जनों गाड़ियां दुकानें खुलने से पहले ही बाजार में पहुंच गई। थोक व्यापारियों के मुताबिक 60 फीसदी कारोबार सब्जियों का और 70 फीसदी मीठे और अन्य कारोबार हुआ। बता दें कि कछवां के इलाके में मंगलवार की रात बदऊर और पपलू सिंह तथा शिव नारायण के बीच बेची गई जमीन के पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह एक फिर दोनों समुदायों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी हो गई थी। जिसके बाद पूरे कछवां में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने इस मामले में 18 के विरुद्ध मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed