फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   231 अधिवक्ता मतदाताओं ने किया टेंडर मतदान

231 अधिवक्ता मतदाताओं ने किया टेंडर मतदान

Fri, 21 Dec 2018 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
231 अधिवक्ता मतदाताओं ने किया टेंडर मतदान
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर के 2019 के अध्यक्ष व सचिव चुनाव पद के टेंडर मतदान के लिए कुल 1748 में से 222 मतदाताओं ने संघ परिसर में गुरुवार को उपस्थित होकर मतदान किया। वहीं, कुल नौ वरिष्ठ मतदाताओं ने आवेदन पत्र व शुल्क जमाकर अपने घर पर टेंडर मतदान किया। इस प्रकार कुल 231 मतदाताओं ने टेंडर मतदान के जरिये अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

टेंडर मतदान की समाप्ति के बाद अध्यक्ष व सचिव के प्रत्याशी व अभिकर्ताओं की उपस्थिति में बैलट बाक्स को सील किया गया। संघ परिसर में 21 दिसंबर, शुक्रवार को सुबह दस बजे से चार बजे शाम तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के पूर्व मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र मतदान सहायक को दिखाना होगा। क्रमानुसार कुल छह टेबल पर मत पर्ची दी जाएगी। साढ़े चार बजे मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना के पश्चात परिणाम की घोषणा भी तुरंत कर दी जाएगी। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी अशोक पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed