{"_id":"5c0d62b0bdec224173176bac","slug":"181544381104-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मनाएंगे विश्व मानवाधिकार दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मनाएंगे विश्व मानवाधिकार दिवस
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के तत्वावधान में दस दिसंबर को पदारथ लाल की गली वासलीगंज स्थित मंडलीय एवं जिला कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, जिलापूर्ति अधिकारी उमेश चंद, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के नगर अभियंता रामजी उपाध्याय, रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू, डॉ. दिलशाद आलम, इरशाद अली, भोलानाथ कुशवाहा, हेलाल अहमद होंगे। उक्त जानकारी नगर अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने दी।
आज मनाएंगे विश्व मानवाधिकार दिवस