फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अवैध खनन रोकने गए रेंजर पर खनन माफियाओं का हमला, रेंजर समेत सात घायल-BALLIA

अवैध खनन रोकने गए रेंजर पर खनन माफियाओं का हमला, रेंजर समेत सात घायल-BALLIA

Thu, 06 Dec 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन रोकने गए रेंजर पर खनन माफियाओं का हमला, रेंजर समेत सात घायल-BALLIA
लालगंज (मिर्जापुर)। रानीबारी जंगल के महुआ डाड़ में बुधवार की दोपहर 12 बजे अवैध रूप से बोल्डर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने पर खनन माफिया ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी समेत विभाग के पांच कर्मी चोटिल हो गए। रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग ने बोल्डर लदी ट्रैक्टर टाली को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

रानीबारी गांव में अवैध खनन की सूचना पर बुधवार की दोपहर वन विभाग के रेंजर रमेश कुमार यादव टीम के साथ पहुंचे। टीम ने अवैध रूप से बोल्डर लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। इस पर अवैध खनन करनेवालों ने टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। मारपीट के बाद वे जंगल में भाग गए।
विज्ञापन

हमले में रेंजर रमेश कुमार यादव, श्यामनाराण सिंह, बीरेन्द्र यादव, अवधेश, पिन्टू आदि वन रक्षक घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने नीरज सिंह, वीरेंद्र उर्फ पोपट, छबीले सिंह, मीनू सिंह निवासी अकोढ़ी थाना विन्ध्याचल तथा पतंगा निवासी सेतुहार के खिलाफ नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ लालगंज रमाकांत सिंह बताया कि रेंजर की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed