{"_id":"5b4f86444f1c1b466d8b58c6","slug":"181531938372-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर करें निस्तारित:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर करें निस्तारित:डीएम
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। विकास भवन में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि किसान दिवस पर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने में कोई संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि घरों का गंदा पानी नहरों में बह रहा है, जिससे फसल को नुकसान के साथ ही पशु भी बीमार हो रहे है। सिंचाई विभाग के अधिकारी नहरों का निरीक्षण करें, जिन घरों का गंदा पानी नहरों में बह रहा है तत्काल उसको बंद कराए। जिलाधिकरी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंप कैनालों के लिए अलग से लाइन दिया जाए और क्षमता बढ़ाया जाए। इसके लिए आवश्यकता पड़े तो प्रमुख सचिव से भी पत्राचार करें। डीएम ने उप कृषि निदेशक डा. अशोक उपाध्याय से कहा कि बैठक में सिंचाई विभाग के सभी खंड के अधिकारियों को बुलाया जाए। हिनौती माइनर पर साइफन पाइप क्षतिग्रस्त होने से बह रहे पानी को बंद कराने का निर्देश दिया। किसानों ने बताया कि बैंकों द्वारा उनके खाते से फसल बीमा की राशि काट लिया जा रहा है, लेकिन फसल नुकसान होने पर बीमा का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने लीड बैंक के अधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों की समस्या का निराकरण किया जाए। एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह को निर्देश दिया कि सभी समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सिद्घनाथ सिंह ने जिलाधिकारी को किसानों की समस्या के बारे में बताया। कहा कि खरीफ की खेती प्रारंभ हो गई है बावजूद इसके समितियों पर खाद, बीज और कीटनाशक गायब है। नहरों की मरम्मत और सिल्ट की सफाई करके टेल तक पानी पहुंचाया जाए। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष अली जमीर खान ने कहा कि किसानों की कृषि समस्या का समाधान नही हो रहा है। किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए पानी नही मिल पा रहा है। जिला महासचिव धर्मदेव उपाध्याय ने कहा कि किसी भी टयूबवेल पर र्स्टाटर नही है और नालियां टूटी हुई है। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी एमए अंसारी, किसान फणींद्र श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, हौसिला प्रसाद मिश्र, दीनानाथ दूबे, नरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन