{"_id":"5b4cddc34f1c1b37748b5274","slug":"181531764163-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकताओं में नई जान फूंक गए पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकताओं में नई जान फूंक गए पीएम मोदी
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को चंदईपुर में हुई सभा से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री ने विकास के बूते आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का संदेश देते हुए सहयोगी दल अपना दल (एस) को भी काफी महत्व दिया। ऐसे में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मिशन 2019 की तैयारियों में ऊर्जा के साथ जुट गए हैं। जिले की सांसद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी मंच पर 2014 के लोकसभा चुनाव का रिकार्ड तोड़ने का वादा प्रधानमंत्री से किया है। पिछले चुनाव में भाजपा गठबंधन को 73 सीटें मिली थीं। इस बार पार्टी सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही है।
प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चार जुलाई को मिर्जापुर में काशी, गोरक्ष और अवध प्रांत के विस्तारकगणों के साथ बैठक की थी। इसके बाद पीएम ने 14 और 15 जुलाई को आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर में जनसभाएं कीं। इन जनसभाओं को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सटा मिर्जापुर लोकसभा सीट वीआईपी कही जाती है। पीएम इस जिले में तीन दौरे कर चुके हैं। मिर्जापुर निवासी राबर्ट्सगंज के पूर्व सांसद रामशकल को चार दिन पूर्व ही राज्यसभा के लिए मनोनीत कर चुके हैं। इस तरीके से मिर्जापुर को एक और सांसद देने का काम किया गया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर जिले के प्रभारी शिवनाथ यादव का कहना है कि पीएम का दौरा कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर साबित होगा। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नए उत्साह के साथ मिशन 2019 की तैयारियों में जुट गए हैं।