{"_id":"5b37c6994f1c1bf26e8badda","slug":"181530381977-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई को तीन पैसेंजर रहेगी निरस्त, दो एक्स्प्रेस ट्रेन लेट से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई को तीन पैसेंजर रहेगी निरस्त, दो एक्स्प्रेस ट्रेन लेट से चलेंगी
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे मुगलसराय इलाहाबाद खंड के अप लाइन पर अनुरक्षण कार्य के चलते पहली जुलाई को तीन घंटे तक मेगा ब्लाक रहेगा। इसके कारण पहली जुलाई को तीन पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनें 25 व 40 मिनट विलंब से चलेंगी।
इलाहाबाद मंडल के अधिकारियों के अनुसार एक जुलाई को मुगलसराय इलाहाबाद रेल लाइन पर मरम्मत का कार्य चलेगा। इसके चलते तीन घंटे तक मेगा ब्लाक करने का निर्णय लिया गया है। लाइन ब्लाक रहने से तीन घंटे तक ट्रेनें नहीं चलेगी। ब्लाक को देखते हुए 63237, 63238 इलाहाबाद से मुगलसराय तक चलने वाली अप व डाउन लाइन की मेमू ट्रेन, 53345,53346 चोपन से इलाहाबाद तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन तथा 53351,52 बारवाडीह चुनार चोपन तक चलने वाले चुनार इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके अलावा 12142 पाटलीपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुगलसराय में 40 मिनट लेट रहेगी। वहीं वाराणसी से चुनार होते हुए सिंगरौली तक चलने वाली 13345 इंटरसिटी 25 मिनट लेट से चलेगी। रेल प्रशासन का कहना है कि इस बात का ध्यान रखा गया है कि यात्रियों को ट्रेनों के निरस्त होने से खास परेशानी नहीं उठानी पड़े। इसलिए रविवार को मेगा ब्लाक लेने का निर्णय लिया गया ताकि यात्रियों की भीड़ कम रहे।