फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मच्छरों से बचाव को अभी तक नही हुआ फागिंग

मच्छरों से बचाव को अभी तक नही हुआ फागिंग

Mon, 23 Oct 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मच्छरों से बचाव को अभी तक नही हुआ फागिंग

विज्ञापन
मिर्जापुर। दीपावली पर जलने वाले दीयों से बरसाती कीट को काफी हद तक समाप्त हो गए हैं लेकिन मच्छरों से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शहर भर में पसरी गंदगी और बरसाती पानी के जलभराव के चलते उनकी संख्या कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। मच्छर अपने संग लोगों कीं नींद उड़ा रहे हैं लेकिन नगर पालिका परिषद के अफसर सो रहे हैं।
शहर में इन दिनों मच्छरों की भरमार हो गई है। उमस भरा मौसम होने के कारण लोग कुछ ओढ़कर सो भी नहीं सकते। मच्छरदानी लगाने में भी दिक्कत हो रही है। मच्छरों के चलते लोग नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं और ऊपर से मलेरिया जैसी बीमारियों का भी भय सता रहा है। लोग मलेरिया के शिकार भी हो रहे हैं। मगर नगर पालिका परिषद मिर्जापुर द्वारा मच्छरों से निजात के लिए आज तक कोई कारगर कदम नही उठाया गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा पीएसी परिसर, पुलिस क्लब, पुलिस लाइन, डीएम आवास क्षेत्र, राजा विजयपुर कोठी, फतहा, गोसाई तालाब, विंध्याचल आदि में फागिंग कराने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। नगर के 38 वार्डो में से एकाध वार्डो को छोड़कर किसी भी वार्ड में फागिंग नही कराया गया है। फागिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। मच्छरों पर काबू पाने के लिए लगातार फागिंग की जरूरत होती है लेकिन यहां तो हर वार्ड में एक बार फागिंग की नौबत नहीं आई है। जोनल प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि नगर के कई वार्डों में मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग कराई गई है। मशीन उपलब्ध होते ही अन्य वार्डों में भी फागिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि फागिंग के दौरान एक बार में लगभग पांच लीटर डीजल, पेट्रोल व मैलाथियान टेक्निकल को मिलाकर छिड़काव कराया जाता है।
विज्ञापन

वर्जन
नगर में मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग कराने का निर्देश जोनल प्रभारी को दिया गया है। नगर में वार्डवार फागिंग कराई जा रही है।- वीरेंद्र श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed