फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एक रोटी कम खाए घर में शौचालय जरूर बनवाए

एक रोटी कम खाए घर में शौचालय जरूर बनवाए

Fri, 29 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
एक रोटी कम खाए घर में शौचालय जरूर बनवाए
नरायनपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शुक्रवार को शौचालय के लिए गड्ढा खोदा। मड़िहान विधायक ने कहा कि एक रोटी कम खाएं लेकिन घर में शौचालय जरूर बनवाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं, जिससे व्यक्ति निरोगी रहे। स्वयं शौचालय बनवाने वाले दस ग्रामीणों को मड़िहान विधायक ने छह-छह हजार रुपया का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया। एडीओ पंचायत बालेशधर द्विवेदी ने लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। स्टेट कोआर्डिनेटर सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि अभियान ग्रामीणों की सहभागिता बिना पूर्ण नही हो सकता है। इस दौरान दीना सिंह, अनिल सिंह, चंद्रमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सीडीओ प्रियंका निरंजन ने बताया कि अभियान को सफल बनाना है। इसके जिले सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि सहयोग कर रहे हैं। अभियान के तहत अभी लगभग एक लाख शौचालय बनने हैं, इसके लिए अभियान चला कर युुद्घ स्तर पर गड्ढ़ा खोदा जा रहा है। शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए ईनामी योजना शुरु की गई है। ब्लॉक स्तर पर आठ हजार गड्ढे 17 दिन में खुदाई होने पर 20 हजार और ब्लॉक कोआर्डिनेटर द्वारा आठ हजार गड्ढा खुदवाने पर दस हजार का ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed