फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   18 thousand 778 cases disposed of, 6.33 lakh fine recovered

18 हजार 778 मामलों का निस्तारण, 6.33 लाख वसूला जुर्माना

Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
18 thousand 778 cases disposed of, 6.33 lakh fine recovered
मिर्जापुर। दीवानी कचहरी परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक वर्मा और जिला जज लालचंद गुप्ता ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करने के लिए सहुलियत देने को कहा। इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारी के साथ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे। देर शाम तक राष्ट्रीय लोक अदालत में 18 हजार 778 मामलों का निस्तारण कर 6 लाख 33 हजार जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला जज लालचंद गुप्ता ने 24 मुकदमों का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश पारीवारिक न्यायालय दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने नौ दंपतियों को सुलह-समझौता कर साथ रहने के लिए राजी कराया। पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण रामप्यारे ने 53 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के मुकदमें में मृतकों के आश्रितों और घायलों को प्रतिकर के रुप में दो करोड़ 59 लाख 240 रुपया दिलाया। प्रथम जनपद न्यायाधीश प्रीति श्रीवास्तव ने तीन मुकदमों का निस्तरण कर 900 जुर्माना वसूला। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट अनिल यादव ने सात मामलों का निस्तारण कर दो हजार जुर्माना वसूला। अपर जिलाजज (पाक्सो) अच्छे लाल सरोज ने छह मुकदमों का निस्तारण कर 500 जुुर्माना वसूला। तृतीय जनपद न्यायाधीश जितेेंद्र मिश्रा ने दो मामले, पंचम अपर न्यायधीश चंद्रशेखर मिश्र ने 15 मुकदमें, षष्टम अपर जिलाजज यज्ञेशचंद्र पांडेय ने तीन मुकदमों, अपर जिलाजज वायुनंदन मिश्रा ने तीन मुकदमों का, अपर जिलाजज लालबाबू यादव ने एक मुकदमें का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाती ने 1254 मुकदमों का निस्तारण कर तीन लाख 69 हजार जुर्माना वसूला। सिविल जज मनोज कुमार शासन ने नौ सक्सेसन वाद और पांच ओएस वाद का निस्तारण कर 80 लाख 45 हजार रुपये उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा गंगवार ने 30 मुकदमों का निस्तारण कर एक लाख 34 हजार जुर्माना वसूला। अपर सिविल जज रत्नम श्रीवास्तव ने 415 मुकदमों का निस्तारण कर 52 हजार रुपये जुर्माना वसूला।द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद कुमार उपाध्याय ने 231 मुकदमों का निस्तारण कर 11 हजार 910 रुपये जुर्माना वसूला। सिविल जज प्रज्ञा सिंह ने 386 मुकदमों का निस्तारण कर 12680 रुपये जुर्माना वसूला। सिविल जज आकृति गौतम ने 21, ग्राम न्यायालय मजिस्ट्रेट सुमित पराशर ने 84, सिविल जज चुनार राहुन ने एक, न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तप ने 405, अपर सिविल जज भावना भारतीय ने 23, अवंतिका प्रभाकर ने 70, प्रिया सिंह ने दो, आस्था मिश्रा ने एक, इंदू वर्मा ने एक मुकदमों का निस्तारण किया। यातायात से चार हजार 810, राजस्व मामलों में एसडीएम और नगर मजिस्ट्रेट द्वारा दो हजार 894 मामलों का निस्तारण किया गया। बीएसएनएल टेलीफोन के पांच बिल का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed