{"_id":"68e023a807e0964d9a0a3cb9","slug":"18-tableaux-including-india-gate-and-operation-sindoor-became-the-centre-of-attraction-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-141268-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: इंडिया गेट, ऑपरेशन सिंदूर सहित 18 झांकियां बनीं आकर्षण के केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: इंडिया गेट, ऑपरेशन सिंदूर सहित 18 झांकियां बनीं आकर्षण के केंद्र
विज्ञापन
बरियाघाट पर दशमी पर्व पर उमड़े श्रद्धालु, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। बरियाघाट विजय दशमी मेले में बृहस्पतिवार को दस लाख से अधिक दर्शकों ने मेले में शिरकत किया। मेले में इंडिया गेट, ऑपरेशन सिंदूर सहित 18 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वासलीगंज पुलिस चौकी से बरियाघाट तक की सड़क को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया था।
दिल्ली का इंडिया गेट, नारायण अवतार, अखंड भारत में 51 शक्ति पीठ, नीम करोली बाबा का आश्रम कैंची धाम, ब्रह्मा विष्णु महेश, काली तांडव, राम दरबार, सुग्रीव दरबार, रावण दरबार, अशोक वाटिका, पंचमुखी महादेव मंदिर का श्रृंगार, खाटू वाले श्याम बाबा, सांवलिया सेठ, मोहिनी, रक्तदान महादान, लाल बहादुर शास्त्री व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, वीर जामुवंत, झाकियों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध रहे।
मेले में 12 से 15 लाख तक लोगों ने भ्रमण कर लुप्त उठाया। बरियाघाट मेले में मिर्जापुर पुलिस द्वारा चारों तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी रहे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, एसपी सिटी नितेश कुमार, एसडीएम सदर गुलाबचंद, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय के अलावा तीन थानों की फोर्स मेले में जुटी रही।