फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   18 found positive, including two children of child improvement home, 34 leave

बाल सुधार गृह के दो बच्चे समेत 18 मिले पाजिटिव, 34 की छुट्टी

Mon, 21 Sep 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
18 found positive, including two children of child improvement home, 34 leave
मिर्जापुर। नगर के मोर्चाघर स्थित बाल सुधार गृह के दो बच्चे समेत रविवार को 18 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 34 के स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। लगातार 83वें दिन 18 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2250 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 29 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1948 है। एक्टिव केस 273 है। 23 लोग आईसोलेशन व 169 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को एक हजार 32 की रिपोर्ट आई है। पाजिटिव में 15 पुरुष और तीन महिला पाजिटिव आई है। पाजिटिव पाए गए लोगों में वास्तु बिहार विंध्याचल में एक पुरुष, बाल सुधार गृह सिविल लाइन से दो बच्चे, रामपुर चील्ह से एक महिला, महुआरी पड़री से एक पुरुष, कोटावर पड़री से एक महिला, जीएमआर जमुई से एक पुरुष, लोवर लाइन चुनार से एक पुरुष, मिलिट्री कैंप चील्ह से एक पुरुष, घोरमार नरायनपुर से एक पुरुष, पंसारी बाड़ा मुकेरी बाजार से एक महिला, रैदानी कालोनी से एक पुरुष, बालू घाट चुनार से एक पुरुष, कतवारु का पुरा अनगढ़ से एक पुरुष, बदली घाट से एक पुरुष, पसाही जमालपुर से एक पुरुष, सेमरी कछवां से एक पुरुष, लोकापुर पड़री से एक पुरुष है। 34 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 27 पुरुष और सात महिला है। जिले में अब तक 95 हजार 645 सैंपल लिया जा चुका है। 93 हजार 559 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 86 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 54 हजार 547 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 152 हाट स्पाट है। इसमें 108 ग्रामीण और 44 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed