फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मुख्यमंत्री गांव में अंधेरे का साम्राज्य कामय

मुख्यमंत्री गांव में अंधेरे का साम्राज्य कामय

Fri, 21 Dec 2018 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री गांव में अंधेरे का साम्राज्य कामय
जमालपुर। क्षेत्र के मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में चयनित ग्राम पंचायत बियरही व आराजी करजी में ग्रामीणों का बिजली कनेक्शन होने के बावजूद विभाग द्वारा दो माह से बिजली काट दी गई है। इससे दोनों गांव के लोग पिछले दो महीने से अंधेरे में हैं। बिजली ना होने से ठंड में ग्रामीणों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बियरही व आराजी करजी में बिजली विभाग के मनमाने रवैये से उपभोक्ताओं को दो महीने से अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत बियरही व आराजी करजी में विभाग द्वारा केबल लगाने के नाम पर ग्यारह हजार वोल्ट सप्लाई के तार काट दिया गया। कहा कि अब ग्राम पंचायत में केबल से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। दो माह बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। इससे तीन हजार की आबादी वाले ग्राम पंचायत के दो सौ परिवार बिजली से वंचित है। यह स्थिति तब है जबकि गांव मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत चयनित है। यह एक विभाग की स्थिति है। अन्य विभागों और उनकी योजनाओं की स्थिति क्या होगी, इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों के अनुसार उन लोगों ने कई बार विभाग से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



बियरही के ग्राम प्रधान लालमनि बियार ने कहा बिजली विभाग के लोगों ने केबल लगाने के नाम पर बिजली का तार काट लिया और इसे साथ ले गए। दो महीने बीत गए। शिकायत के बावजूद अधिकारी नहीं सुनते। जबकि गांव समग्र ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। कहा कि तत्काल सप्लाई चालू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण संतोष बियार, दशरथ बियार श्री राम बियार, दासू बियार, जगदीश प्रसाद, शिवदास, सुरेश, मोती, रामवृक्ष आदि ने विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed